वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र बिष्ट की माता के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने हार्दिक श्रद्धांजलि दी
अल्मोड़ा -अल्मोड़ा के पत्रकार देवेन्द्र बिष्ट की माता के निधन पर ‘ उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा इकाई द्वारा यूनियन के अध्यक्ष जगजीवन बिष्ट की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसका संचालन यूनियन के महा सचिव दयानन्द कठैत ने किया।
शोक सभा में दिवंगत आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए, उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। सभी पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए,दुख की इस घड़ी में परमात्मा से प्रार्थना की कि उन्हें इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। तथा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
शोक सभा में श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार दयाकृष्ण काण्डपाल, गोपेश उप्रेती, अनिल सनवाल, दिनेश भट्ट, ललित भट, रमेश जोशी,अमित उप्रेती, मुकेश सक्टा, शिवेन्द्र गोस्वामी आदि शामिल थे।