उत्तराखंड क्रांति दल के हर घर जल मीटर अभियान ने पकड़ा ज़ोर,सैकड़ो की तादाद में लोगो ने हस्ताक्षर कर हर घर में जल मीटर लगाने की UKD की मुहिम को समर्थन दिया।
Almora-यू के डी नेता विनय किरौला ने बताया कि आज अल्मोड़ा नगर के विभिन्न इलाक़ों में हर घर जल-मीटर लगाने के व पानी की खपत के अनुसार न्यायोचित बिल देने के उत्तराखंड क्रांति दल के अभियान को अपार जन समर्थन मिल रहा है।
स्थानीय निवासियों कौशल बिष्ट,पूनम देवी,बीरेन्द्र जोशी,रमेश कुमार आदि ने कहा कि उनके घरों में महीने में कभी 20 दिन कभी 25 दिन पानी आता है,किंतु वर्तमान वयवस्था में पूरे महीने का जल कर भरते है,जल मीटर लगने से जितने दिन पानी आयेगा,मीटर की रीडिंग के अनुसार उतना ही बिल आएगा।
वरिष्ठ नागरिक अमिता जोशी ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम के द्वारा मकान के छेत्रफल के अनुसार बिल आता है,जो पूर्णत अन्याय पूर्ण है,जबकि जल कर जल के उपयोग के अनुसार आना चाहिए,जिसकी माप केवल जल मीटर लगाकर ही की जा सकती है।
जल मीटर हस्ताक्षर अभियान में आज यू के डी जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी,यू के डी नेता विनय किरौला,सुजीत टम्टा,अमित चौधरी,मोहित साह,देवश जोशी,त्रिलोक लटवाल,पान सिंह लटवाल,बीरेंद्र बिष्ट,राजेंद्र प्रसाद,प्रारसद कमला किरौला आदि उपस्थित थे।