Shakti Samachar Online

उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा अल्मोड़ा नगर में पिछले एक सफ्ताह से पेयजल आपूर्ति को लेकर मचे हाहाकार को लेकर अधिशासी अभियंता जल संसाधन का घेराव किया

Almora- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा अल्मोड़ा नगर में पिछले एक सफ्ताह से पेयजल आपूर्ति को लेकर मचे हाहाकार को लेकर अधिशासी अभियंता जल संसाधन का घेराव किया गया.
यू के डी नेताओ ने आरोप लगाया कि 2024-25 में लगभग 13 करोड़ जिला प्लान से जल संस्थान को धन आवंटित हुआ,2025-26 में लगभग 12 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है,इसके अतिरिक रखरखाव के लिए 3.11 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई हैं,बावजूद इसके मानसून आने से पूर्व ही हल्की बरसात में पेयजल को लेकर नगर में हाहाकार मचा हुआ है,करोड़ो का फ़िल्टर पम्प लगने के बाद भी मटमैला पानी आ रहा है,UKD ने आरोप लगाया है कि करोड़ की धनराशि विभाग द्वारा खपा दी गई है,इसके अतिरिक्त UKD ने इस्थानीय विधायक की भूमिका पर भी संदेह जताया है कि जिला प्लान से लेकर राज्य प्लान की बैठक में विधायक उपस्थित रहते हैं,करोड़ रुपये के बजट आवंटन की सारी जानकारी लिखित रूप से विधायक को प्रेसित की जाती हैं,एक सफ्ताह से नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है और इस्थानीय विधायक मौन हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल ने अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी है कि यदि कोसी नदी में सिल्ट का बहाना बनाकर नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई तो UKD अधिशासी अभियंता के घर की पेयजल लाइन काटने को मजबूर हो जाएगी।
साथ ही UKD ने पुरजोर माग की है कि हर घर में पानी के मीटर लगे और मीटर की रीडिंग के अनुसार बिल आए,वर्तमान में नगर निगम के द्वारा मकान की माप के अनुसार बिल आता है जो आम जनता की जेब में डाका है,जिसे UKD किसी कीमत में बर्दाश नहीं करेगी।
UKD ने जनता से आवाहन किया है कि मीटर लगने तक जितने दिन पानी आता है केवल उनते ही दिन का बिल भरे।
अधिशासी अभियंता का घेराव करने में जिला अध्यक्ष UKD दिनेश जोशी,केंद्रीय स्युक्त सचिव त्रिलोक लटवाल,यू के डी नेता विनय किरौला,कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लाटवाल,छात्र इकाई USF अध्यक्ष अभिषेक बनौला,कार्यालय प्रबंधक जगदीश जोशी,जिला मंत्री केदार बिष्ट जिला महामंत्री देवेश जोशी,सुजीत टम्टा,अक्षय टम्टा,मोहित साह आदि दर्जनों इस्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!