ग्राम सभा काण्डानौला स्थित प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित श्री देवी भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ आज
दन्या (अल्मोड़ा)। ग्राम सभा काण्डानौला स्थित प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित श्री देवी भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत आरम्भ किया गया।
यह श्री देवी भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ मां राजराजेश्वरी के भक्तजनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कथा व्यास मोहन चन्द्र पन्त ने भागवत कथा के मर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् देवी भागवत मानव जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने वाली, सर्वपाप नाशक तथा मानसिक जागरूकता एवं आत्मिक शांति प्रदान करने वाली दिव्य कथा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान हरीश काण्डपाल ने व्यास पीठ पर प्रतिष्ठित मोहन चन्द्र पन्त का भक्तजनों के साथ पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मां राजराजेश्वरी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का समस्त प्रबंधन एवं संचालन श्रद्धालुओं की ओर से श्री राजराजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट, काण्डानौला द्वारा किया जा रहा है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम आयोजव मे दयाकृष्ण काण्डपाल .हयात सिंह किशनानन्द काणडपाल मुख्य यजमान हरीश काण्ड़पाल ंरमेश काण्डपाल सुरेश विष्टबसन्त पाण्ड़े आदि लोग शामिल रबे बडी संख्या मे महिलाओं ने भागीदारी की ।