Shakti Samachar Online

Pelag Foundation ने REAP (Rural Enterprise Acceleration Project), बागेश्वर के आमंत्रण पर आयोजित Buyer–Seller Meet में प्रतिभाग किया

बागेश्वर, Pelag Foundation ने आज REAP (Rural Enterprise Acceleration Project), बागेश्वर के आमंत्रण पर आयोजित Buyer–Seller Meet में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से प्रोग्राम मैनेजर तरन्नुम ने प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों (WSHGs) तथा क्रेता संगठनों (Buyer Organisations) के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर Pelag Foundation से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की आवश्यकताओं, उत्पादों, उपलब्ध उत्पादन क्षमता तथा बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कई संभावित खरीदारों एवं विक्रेताओं की पहचान की गई, जिनके साथ आगामी दिनों में विस्तृत व्यावसायिक चर्चा एवं समन्वय किया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार संपर्क (Market Linkages) उपलब्ध कराना, उनके उत्पादों के लिए संभावित खरीदारों तक पहुंच बनाना तथा ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए स्थायी आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
Pelag Foundation का मानना है कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को उचित बाजार, बेहतर मूल्य और निरंतर व्यावसायिक संपर्क उपलब्ध कराना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्था इस दिशा में अपने साथ जुड़े WSHGs की क्षमताओं और आवश्यकताओं के अनुरूप संभावित बाजार साझेदारों के साथ आगे भी समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भविष्य में भी इस प्रकार के Buyer–Seller Meets एवं बाजार संपर्क कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके।
Pelag Foundation

error: Content is protected !!