Shakti Samachar Online

महापौर ने किया दुगालखोला वार्ड का स्थलीय निरीक्षण; माँ नंदा देवी विसर्जन स्थल नौले के कायाकल्प व नाला सुधारीकरण के दिए कड़े निर्देश

अल्मोड़ा। नगर के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और वार्डों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महापौर महोदय ने कल प्रशासनिक व तकनीकी टीम के साथ दुगालखोला वार्ड का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने माँ नंदा देवी विसर्जन स्थल स्थित पारंपरिक नौले के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार तथा समीपस्थ नाले के सुदृढ़ीकरण कार्यों का मौके पर जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनभावनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े इन कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना अविलंब तैयार की जाए, ताकि धरातल पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, नगर आयुक्त , सहायक नगर आयुक्त, अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!