सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला का पंचम दिवस, श्री राम के वियोग में दशरथ ने प्राण त्यागे
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला — श्री नंदादेवी रामलीला के पंचम दिवस की रामलीला में राम सीता लक्ष्मण वन गमन, सुमंत प्रसंग, केवट प्रसंग, भिल्ल प्रसंग, वनवासिन प्रसंग, भरत कैकई प्रसंग, शत्रुघ्न मंथरा प्रसंग दशरथ विलाप, दशरथ मरण और चित्रकूट मिलन की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, वरिष्ठ व्यापारी नवीन वर्मा, मनोज भंडारी, सुभाष अग्रवाल, मानवेन्द्र साह, मोहन भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवराज कपकोटी ने संयुक्त रूप से किया। संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।
रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
संगीत में हारमोनियम राजन नयाल और तबले पर शेखर सिजवाली ने सहयोग दिया। रामलीला में उद्घोषक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल ने भूमिका निभाई।
दशरथ का अभिनय नवीन बिष्ट, कैकई पुष्पा रौतेला, कौसल्या नेगी, सुमित्रा दीक्षा हरबोला, राम- द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, सीता- किरन परगाई, भरत सौम्या सनवाल, शत्रुघ्न आदित्य गुरुरानी, सुमंत राजेंद्र रौतेला, केवट संजय साह, परितोष जोशी, हर्षु जोशी, संजय जोशी, शशि मोहन पांडे, अभिनव मेहरा, अमित उप्रेती और साथियों ने किया।
पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी और जीवन पाठक ने संपन्न किया।
मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा ने बहुत ही छाया चित्र के माध्यम से और शानदार दशरथ दरबार, केवट सेट, चित्रकूट सेट आदि का निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए।
पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया।
पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट, और कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया नमन बिष्ट द्वारा किया गया।
श्री राजू साह जी एवं उनकी पूरी टीम ने उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था और आकर्षक प्रकाश सज्जा के माध्यम से श्री नंदादेवी रामलीला की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। उनकी शानदार तकनीकी प्रस्तुति ने रामलीला के प्रत्येक प्रसंग को और अधिक जीवंत, प्रभावशाली एवं भावपूर्ण बना दिया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।
माँ नंदादेवी मंदिर प्रांगण में लीला का आनंद लेने आए दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने में राजेश पालनी, दिनेश जोशी और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, हरि विनोद साह, सुमन सनवाल, संगीता पांडे, पूनम पाठक, भावना पांडे, मीनाक्षी हरबोला, हिमांशु परगाई, आयुष वर्मा, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, प्रेम बहादुर, मारूत साह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।