जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह बिलवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने सचिव राजेंद्र बिलवाल के निधन को एक अपूर्णनीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता थे, उनके निधन से पार्टी और सभी कार्यकर्ता दुखी हैं।
राजेंद्र बिलवाल के निधन पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, तारा चन्द्र जोशी, पीताम्बर पांडे, महेंद्र सिंह मेर, दीवान सतवाल, प्रशांत भैंसोड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया।