कांग्रेस ने एसएसपी नैनीताल एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा आज एसएसपी नैनीताल एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार एवं उन्हें लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के प्रयास का कड़ा विरोध किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि 8 अगस्त को नैनीताल के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतंत्र की मर्यादाओं के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।
भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विधायक. मनोज तिवारी ने कहा कि आज का पुतला दहन भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करती है। पुतला दहन कार्यक्रम मैं: मनोज तिवारी,भूपेन्द्र सिंह भोज तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी,दीप सिंह डांगी,राधा बिष्ट, विक्रम ,पारस नाथ गोस्वामी,भैरव गोस्वामी,आनंद सिंह बिष्ट,अमर सिंह बिष्ट,रितिक नयाल,नारायण दत्त पाण्डे.दानिश खान.गोविन्द मेहरा,पंकज पाठक,दिनेश पिलखवाल,भानु दुर्गापाल,मनोज बिष्ट.पुरन,तारा तिवाड़ी,मोहन सिंह डसीला,बि के. पाण्डे,निर्मल रावत ,जया जोशी,कार्तिक साह,फेमिना खान.तारा चन्द्र साह,वैभव पाण्डे,दीपक कुमार,केतन चौधरी,निर्मल सिंह,रवि चन्द्र tamta,दीवान ढैला,
देव सिंह कनवाल,दीपा गोस्वामी,गुंजन सिंह चम्याल,अशोक गोस्वामी,वकूल साह,किरण आर्य, गीता मेहरा,अशोक गोस्वामी,सलीम अख्तर, प्रवीण भोज,नरेंद्र कुमार,सतीश टम्टा,घनश्याम जोशी,आशीष भारती उपस्थित रहे।