कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा जनता के दुख-दर्द, युवाओं की पीड़ा, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याओं तथा आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई का अभियान है-करण महरा
Almora-उत्तराखण्ड कांग्रेस की ओर से चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित जनसभाओं एवं बैठकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के दुख-दर्द, युवाओं की पीड़ा, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याओं तथा आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई का अभियान है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है, लेकिन राज्य सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में लगी हुई है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हुआ है और लोगों की बचत समाप्त होती जा रही है।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। लाखों शिक्षित युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश में अनेक विभागों में पद रिक्त पड़े हुए हैं, किन्तु भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी हो रही है। इससे युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भर्ती परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों को युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और परिवारों की उम्मीदों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने प्रदेश के युवाओं का व्यवस्था से विश्वास कमजोर किया है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हाल के समय में राम मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि लोगों का विश्वास बना रहे।
महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड सदैव महिलाओं के सम्मान और गरिमा के लिए जानी जाती रही है, किन्तु प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती घटनाएँ चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना किसी भी संवेदनशील सरकार का प्रथम दायित्व होना चाहिए।
पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा की परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा और गांव तक पहुंचकर जनता की आवाज को मजबूत करने का कार्य कर रही है। यह यात्रा किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का अभियान है।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और प्रदेश में जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा विकास आधारित शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से परिवर्तन संकल्प यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम मैं पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी,ब्लाक अध्यक्ष शिवराज नयाल, राजू भट्ट, बहादुर मेहता, राजेन्द्र बिष्ट, रमेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी, संतोष कुमार, निशा कनवाल ,भुवन दोसाद, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, निर्मल रावत, गजेंद्र fartiyal, नवीन कोहली, कमल बिष्ट, रंजीत नयाल, ललित मेहता, गोपाल कंनवाल दिनेश pilkwal,सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे