Shakti Samachar Online

जनपद में ‘स्वच्छ शौचालय–गरिमामय भविष्य’ अभियान शुरू, 10 दिसंबर तक चलेगा अभियान

अल्मोड़ा, परियोजना निदेशक/परियोजना प्रबंधक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण/स्वजल परियोजना, अल्मोड़ा के.एन. तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 नवंबर से जनपद में ‘स्वच्छ शौचालय–गरिमामय भविष्य’ अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 10 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों एवं संस्थागत शौचालयों की क्रियाशीलता, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही शौचालयों के रखरखाव एवं मरम्मत को प्रोत्साहित करना तथा सुरक्षित मल कीचड़ प्रबंधन को बढ़ावा देना भी अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों की स्थिति का आकलन किया जाएगा तथा आमजन को स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में विशेष रूप से महिलाओं, बालिकाओं, स्कूली बच्चों एवं दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

के.एन. तिवारी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु पंचायतीराज, शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत एवं जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय हेतु निर्देशित किया गया है।

error: Content is protected !!