Shakti Samachar Online

उत्तराखण्डी कुकिंग प्रतियोगिता में पारंपरिक व्यंजनों की मनमोहक महक बिखरी

अल्मोड़ा, 23 जून 2026। शिखर होटल, अल्मोड़ा में आयोजित उत्तराखण्डी कुकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की समृद्ध पाक परंपरा, स्थानीय स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जा राज्य गंगा बिष्ट रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अंजली शर्मा, श्रीमती रीता दुर्गापाल, सुनीता तिवारी, आशा, प्रो सीमा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, डॉ. जे. सी. दुर्गापाल, पूनम पालीवाल, रेखा आर्या, राजेश बिष्ट, रजनी पंत एवं धीरेंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रीति साह, मीता उपाध्याय एवं लता पाण्डेय ने किया। प्रतिभागियों ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक व्यंजनों जैसे सिसूण का साग, प्रसाद की थाली, सिंयल, पुए,आलू के गुटके, मादिरे की खीर मडुवे के चीले, सिड्डू, बड़ील, रायता, लाल चावल की खीर, मुनस्यारी के राजमा-चावल, कुकला एवं चुरू की पारंपरिक चटनियाँ, तिमिल की सब्जी, बथुए का रायता तथा प्लम की चटनी जैसे अनेकों प्रकार के व्यंजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रिचा दुर्गापाल, इंदिरा गनघरिया, निर्मल मेलकानिया, गीता रावत एवं वीना जोशी ने शीर्ष पाँच स्थान प्राप्त किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की ओर से मीनाक्षी पाठक, नीमा जोशी, भूषण पाण्डेय, मनोज गुप्ता एवं दीपा गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संस्था की अध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और पारंपरिक ज्ञान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

error: Content is protected !!