आगामी माँ नंदा देवी मेला की तैयारियों को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा ने किया मंदिर परिसर एवं अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
Almora-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा आगामी माँ नंदा देवी मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मंदिर परिसर एवं अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान एसएसपी द्वारा मंदिर समिति के सदस्यों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसएसपी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह एवं निरीक्षक LIU मनोज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।