चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर धारदार पातल से हमला के दौरान मौके से हुआ फरार आरोपी 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार
दिनांक 09.10.2026 को जैनल से देघाट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से कुल 25.240 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इस दौरान तीन अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्तगणों ने अचानक पुलिस टीम पर धारदार पातल से हमला किया गया जिसमे 03 पुलिस अधि0/कर्मचारीगणों को गम्भीर चोटे आयी, इस दौरान मौके का फायदा उठाकर 01 अभियुक्त जगदीश सिंह फरार हो गया था। इसी क्रम में दिनांक 11.10.2026 को *सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जगदीश सिंह को घटना के 72 घंटे के भीतर बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी।