Shakti Samachar Online

SOG टीम ने 6.11 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, कीमत ₹1.83 लाख

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है। जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक 05.10.2026 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ITI गेट के सामने रोड से खत्याडी को जाने मार्ग से 01 युवक विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

  1. अपर उ0नि0 नीरज सिंघल, SOG अल्मोड़ा
  2. हेड कानि0 इरशाद उल्ला, SOG अल्मोड़ा
  3. कानि0 राकेश खेतवाल, SOG अल्मोड़ा
error: Content is protected !!