Shakti Samachar Online

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने अपना स्थापना दिवस मनाया

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में मनाया गया। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रो0 जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज साह की उपस्थिति में मनाया गया।
सर्वप्रथम शोबन सिंह जीना जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर स्मरण किया गया। इसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
गोष्ठी के आयोजन में कुलसचिव डॉ देवेंद्र बिष्ट ने संचालन करते हुए कहा कि शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने में कुलपतियों, पूर्व कुलसचिव और समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का योगदान है।

इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो0 जगत सिंह बिष्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि अल्प संसाधन के बावजूद भी हमारा विश्वविद्यालय गतिमान है। आज हम अपने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्थापना दिवस मना रहे हैं, यह इस विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी से निवेदन है कि हम कम साधनों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम समर्पित भाव से अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें एक अच्छे कुलपति मिले हैं, हम निष्ठापूर्वक होकर समर्पित भाव से कार्य करें। हमारा विश्वविद्यालय कम जन संसाधनों में भी बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने शोबन सिंह जीना जी का स्मरण किया। और कहा कि शिक्षाविद जीना जी के सोच के अनुरूप हम काम कर रहे हैं।
डॉ पारुल सक्सेना ने कहा कि हम लोगों के लिए यह सुखद अवसर है। समर्पित होकर काम करेंगे तो विश्वविद्यालय बेहतर कार्य करेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक हमने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है। हम अपने अग्रजों के सहयोग से इस विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर सभी हमारे विश्वविद्यालय के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संरचनात्मक स्वरूप में भी सकारात्मक दिशा में प्रयास हो रहे हैं। सकारात्मक सोच के साथ हम विश्वविद्यालय को ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। आने वाले पांच वर्ष में विश्वविद्यालय बेस्ट विश्वविद्यालय के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि बेस्ट करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रो संजीव आर्या, डॉ देवेन्द्र धामी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया,विपिन चंद्र जोशी, विश्वविद्यालय मीडिया अधिकारी डॉ ललित जोशी, डॉ मीनाक्षी, डॉ कुसुमलता आर्या, त्रिलोक बिष्ट, आनंद बिष्ट, हरीश बिष्ट, डॉ सुमित खुल्बे सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!