Shakti Samachar Online

खुटकुनी भैरव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत,मंदिर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे


अल्मोड़ा-पांडेखोला स्थित प्राचीन खुटकुनी भैरव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। खुटकुनी भैरव मंदिर समिति की पहल पर लगाए गए इन कैमरों से मंदिर की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस प्रशासन को जांच में भी सहायता मिलेगी।मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों में मंदिर में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। इसी को देखते हुए समिति ने मंदिर परिसर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया, ताकि मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।समिति का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा केवल समिति की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीसीटीवी कैमरे लगने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी।
इस कार्य में नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर के अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, खुटकुनी भैरव मंदिर समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी,त्रिलोचन जोशी पार्षद अमित साह मोनू पार्षद अभिषेक जोशी पार्षद ज्योति साह जगदीश उपाध्याय, दीवान सिंह बिष्ट, नमित जोशी, राजेंद्र सिंह भोज, पीयूष पांडे हेमंत पांडे गगन पांडे भावेश पांडे विक्की पांडे हर्षवर्धन जोशी मोहन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र पंत, का विशेष सहयोग रहा।स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिलेगी।समिति ने भविष्य में भी मंदिर परिसर में आवश्यक सुरक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य करने का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!