Shakti Samachar Online

दुखदःलम्बी जिन्दगी व मौत की लड़ाई हार गये पीआरडी स्वयं सेवक चंदन लटवाल

Almora-अल्मोड़ा सूचना कार्यालय में तैनात पीआरडी स्वयं सेवक चन्दन सिंह लटवाल का आज सुबह लंबे उपचार के पश्चात निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बताते चले कि चन्दन सिंह लटवाल बीमारी के चलते एम्स श्रृषिकेश में अपना इलाज करा रहे थे। वे एक विनम्र एवं कर्मठ व्यक्ति थे। उनके अल्प आयु मेे चले जाने से पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के अघ्यक्ष जगमोहन बिष्ट, दयाशंकर कांडपाल, दयानंद कठैत, प्रकाश पंत, गोपश उप्रेती, दिनेश भटृट,आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया। भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस दुखः को सहने की शक्ति दे।

error: Content is protected !!