Shakti Samachar Online

मौसम के खराबी के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाये राहुल गांधी

अल्मोड़ा। मौसम की खराबी के कारण आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अल्मोड़ा आगमन रद्द हो गया है। बताते चलें की उनके आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी की थी कांग्रेस जनों में भारी उत्साह था एवं जनता भी प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुनना चाहती थी। बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने के लिए आए थे। बताया जा रहा है की राहुल गांधी पंतनगर में मौसम खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन पहाड़ों में हो रही मौसम की खराबी के चलते हुए अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए। उन्होंने पंतनगर से ही मोबाइल के माध्यम से जनता को संबोधित किया। उन्होंने जनता से कहा कि कि वह वह पुनः अल्मोड़ा आएंगे ।

error: Content is protected !!