प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी को सरदार पटेल गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जायेगा
Almora=अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन एवं संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन द्वारा लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयती समारोह के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जयपुर में प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी संकायाध्यक्ष विजुअल आर्टस, सोबन सिह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा को आदर्श प्रतिभा सरदार पटेल गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जायेगा।
उक्त अवसर पर समारोह में देशभर की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान होगा। प्रो0 शेखर चन्द्र जोशी को इस हेतु सचिव सांस्कृतिक विवेक स्वामी द्वारा उनके सामाजिक योगदान, कार्यो की उपलब्धियों एवं जन सेवा के क्षेत्र में योगदान के आधार पर चयन समिति के संयोजक डॉ हुकुम चन्द्र गणेशिया, ग्लोबल चांसलर, रोमा इन्टरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के चयन से आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है।
आयोजको का मानना है कि प्रो0 शेखर चन्द्र जोशी की उपस्थिति समारोह की शोभा बढाने के साथ-साथ उपस्थित प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा उत्साह एवं सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण का स्रोत बनेगी।
कुलपति प्रो0 प्रवीण सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो0 जगत सिंह बिष्ट विभागाध्यक्ष चित्रकला प्रो0 संजीव आर्य, प्रो0 सोनू द्विवेदी सहित शिक्षकों कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।