PRD एवं होमगार्ड जवानों को दिया खोज एवं बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण
Almora-भैंसवाड़ा फार्म में आयोजित 10 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं खोज-बचाव प्रशिक्षण के अंतर्गत PRD एवं होमगार्ड के जवानों को आपदा प्रबंधन एवं खोज-बचाव संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद की विभिन्न तहसीलों में तैनात PRD एवं होमगार्ड जवानों को आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना तथा SDRF के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान जवानों को वैकल्पिक संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने, पेशेंट शिफ्टिंग की तकनीक, रिवर क्रॉसिंग, रोप क्वाईलिंग, विभिन्न प्रकार की गांठों एवं रस्सी आधारित बचाव तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
SDRF टीम द्वारा जवानों को आपदा की विषम परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से राहत-बचाव कार्य संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ करने की तकनीकों से भी अवगत कराया गया।