Shakti Samachar Online

पेट्रोल पम्पों पर पूर्व की भांति नियमित रूप से पेट्रोल उपलब्ध रहेगा


अल्मोड़ा, जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने अवगत कराया है कि जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि दो पेट्रोल पम्पों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे आज शाम अथवा अधिकतम कल सुबह तक पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पेट्रोल पम्पों पर पूर्व की भांति नियमित रूप से पेट्रोल उपलब्ध रहेगा तथा किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल का भंडारण न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो

error: Content is protected !!