Shakti Samachar Online

सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरूरानी के असामयिक निधन पर संगठनो ने गहरा शोक व्यक्त किया


अल्मोड़ा। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसेवी किशन गुरुरानी के निधन पर नेत्र आरोग्य समिति, उत्तराखंड लोक वाहिनी तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दयाकृष्ण काण्डपाल, अधिवक्ता जगत रौतेला, जंगबहादुर गंज थापा, बिशन दत्त जोशी, हारिस मुहम्मद, अजय मित्र सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग शामिल रहे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि किशन गुरुरानी सदैव रोगियों और जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहते थे। उन्होंने वर्ष 2003 से लगातार जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय की प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वे व्यापार मंडल तथा रेडक्रॉस सोसायटी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे।
वक्ताओं ने कहा कि किशन गुरुरानी का पूरा जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

error: Content is protected !!