Shakti Samachar Online

नव निर्वाचित उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने एस‌एसपी से की भेंट कर जन समस्याओं से अवगत कराया

अल्मोड़ा -उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के से मुलाकात की। इकाई संयोजक दया कृष्ण कांडपाल ने एस‌एसपी घोड़के को यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से परिचित कराया
बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। शिष्टमंडल ने नगर क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा नवीन पार्किंग स्थलों पर अल्प समयबद्ध अवधि के लिए दोपहिया वाहनों की पार्किंग नि: शुल्क किए जाने, नगर की सड़कों पर रहे निराश्रित गौवंशों को नगर से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने,कटखने बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की संबंधित से मांग की।

शिष्टमंडल द्वारा यह भी सुझाव दिया कि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा संदिग्ध एवं चिन्हित नशा तस्करों को समय-समय पर थानो में बुलाकर उनकी नियमित निगरानी की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए, आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ बिंदुओं पर निरीक्षक थाना कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय को त्वरित कार्रवाई हेतु बैठक में निर्देश दिए।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक एवं प्रदेश प्रतिनिधि दयाकृष्ण काण्डपाल, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, महासचिव दयानन्द कठैत, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सचिव/विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल निरीक्षक थाना कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय,आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!