नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा, 310 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए
जनपद अल्मोड़ा में दिनांक 25 जुलाई, 2026 को आयोजित नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (SSJGIMS&R), अल्मोड़ा परीक्षा केन्द्र पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।
उक्त परीक्षा हेतु कुल 361 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 310 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 51 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन हेतु जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह द्वारा पूर्व में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता एवं निष्पक्षता से संबंधित सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षा के सफल आयोजन के दौरान अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ,उप जिलाधिकारी (एसडीएम), कोतवाल अल्मोड़ा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्र का सतत निरीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
इस अवसर पर प्राचार्य, सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने जिला प्रशासन, विशेष रूप से जिलाधिकारीअंशुल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के निरंतर सहयोग एवं समन्वय के कारण परीक्षा का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाले समस्त केन्द्र अधीक्षक, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।