नंदा देवी मेले का विधिवत शुभारंभ,विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रतिभाग किया, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी मेले का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के आगाज पर मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मां नंदा देवी की शोभायात्रा नगर के जीजीआईसी क्षेत्र से प्रारंभ होकर माल रोड और मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची। इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां की आरती कर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा के साथ ही अल्मोड़ा के प्रसिद्ध नंदा देवी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया।