Shakti Samachar Online

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित को सम्मानित किया विधायक मनोज तिवारी ने

अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बारामंडल विधायक मनोज तिवारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जोशज्यौ होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के अध्यक्ष भारत पांडे ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया।
इस मौके पर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष डॉ. बसुधा पंत, उत्तराखंड संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे , सहित तीन दर्जन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित मौजूद रहे।

error: Content is protected !!