खोया मोबाइल लौटाकर जागेश्वर पुलिस ने जीता श्रद्धालु का विश्वास
Almora-जागेश्वर धाम दर्शन हेतु आयी श्रद्धालु श्रुति गुप्ता निवासी देहरादून द्वारा अपना मोबाइल फोन कहीं खो जाने की सूचना चौकी जागेश्वर पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही जागेश्वर पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए आसपास के संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन किया गया।
अथक प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर स्वामिनी कुमारी श्रुति गुप्ता के सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस प्राप्त कर श्रद्धालु ने जागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।