प्रदेशीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली आरती बिष्ट सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
Almora-डॉ. एल. डी. भट्ट एस.आर.वी.एम. इंटर कॉलेज, डोटियालगांव (ताकुला), जनपद अल्मोड़ा में दिनांक 30 मई 2026 को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वर्ष 2026 में घोषित उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेशीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आरती बिष्ट, जिन्होंने विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, को आशुतोष जोशी द्वारा ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा कमला नेहरू पुरस्कार की ₹1500 सम्मान राशि प्राप्त छात्र-छात्राओं महिमा तिवारी, शीतल गुसाईं, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी, रोहित नगरकोटी, शिवम गुसाईं एवं पायल नेगी को भी सम्मानित किया गया।
लज्जा पंत द्वारा आरती बिष्ट को ₹2100 तथा कार्तिक भाकुनी और हर्षित डंगवाल को ₹1100-₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं राज भट्ट द्वारा महिमा तिवारी, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी एवं शीतल गुसाईं को ₹1500 प्रति छात्र की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दान सिंह नगरकोटी, नारायण सिंह बिष्ट, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, उपप्रधानाचार्य एवं मंच संचालक बृज मोहन जोशी, विद्यालय अध्यक्षा डॉ वसुधा पंत ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएं प्रेषित करी, प्रबंधक मंगल सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी मीनाक्षी पाठक, समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, अध्ययन पर विशेष ध्यान देने तथा स्मरण शक्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की प्रबंधन समिति, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।