लोक पर्व हरेला के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मटेला अल्मोड़ा द्वारा हरेला हरित यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन
अल्मोड़ा- उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मटेला अल्मोड़ा द्वारा हरेला हरित यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गुडकांडे में किया गया। इस कार्यक्रम में फल वृक्ष नारंगी, तेज पत्ता, माल्टा ,कागजी नींबू व अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।स्थानीय कृषकों के माध्यम से गांव में सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा पर्यावरण को संतुलित रखना भूमि वर्षा एवं जल संरक्षण के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान दी गई। तथा कृषकों से अपील की गई कि जो भी फल वृक्ष लगाए गए हैं उनकी देखभाल सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में 21 किसको द्वारा प्रतिभाग किया गया।