नन्दा देवी मंदिर में आरओ वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन, श्रद्धालुओं और आमजन को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
अल्मोड़ा-नन्दा देवी वार्ड के अंतर्गत ऐतिहासिक माँ नन्दा देवी मंदिर परिसर में स्थापित आरओ वाटर कूलर का बुधवार को नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर स्थानीय लोगों,दुकानदारों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने मेयर अजय वर्मा की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।मेयर अजय वर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में स्थानीय जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक,श्रद्धालु, दुकानदार तथा छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन करते हैं।ऐसे में लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इसी उद्देश्य से नगर के विभिन्न प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थलों पर आरओ वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं,ताकि आमजन को गर्मी और यात्रा के दौरान स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।माँ नन्दा देवी मंदिर परिसर में आरओ वाटर कूलर की स्थापना को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है।इसके अलावा आसपास के दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।पर्यटन सीजन और धार्मिक आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह सुविधा और भी उपयोगी साबित होगी।मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर का विकास करना नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।स्वच्छ पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा को नगर के अधिक से अधिक सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित से जुड़ी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर आरओ वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे।स्थानीय लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर आरओ वाटर कूलर लगाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और विशेषकर बाहर से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।लोगों ने मेयर अजय वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा जनसुविधाओं को केंद्र में रखकर किए जा रहे ऐसे कार्यों से शहरवासियों को सीधे लाभ मिल रहा है। वार्ड के पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा ने ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर में पेयजल की स्थाई व्यवस्था करने के लिए मेयर अजय वर्मा द्वारा लगाए गए वाटर कूलर के लिए समस्त क्षेत्र की जनता की ओर से मेयर अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम मेयर अजय वर्मा, नन्दा देवी वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नन्दा देवी मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा,सचिव मनोज सनवाल,नरेन्द्र वर्मा,पंडित जी तारा दत्त जोशी,नवीन वर्मा,मनोज भंडारी मंटू, दीपक वर्मा, पार्षद कुलदीप सिंह मेर,पार्षद संजय जोशी, पार्षद राहुल जोशी ,पार्षद आशा बिष्ट, पार्षद पूनम त्रिपाठी, पार्षद अंजू बिष्ट, नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी ,बीना नयाल,जगत तिवारी, जगमोहन बिष्ट,मनोज जोशी,सौरभ वर्मा, कमला तिवारी, नीरज सांगा,सुधीर कुमार, दीपा अधिकारी,मनोज तिवारी ,रणजीत भंडारी , सुनील कर्नाटक, शुभम रौतेला, दिव्या जोशी ,हेमलता वर्मा, खजान पांडे ,अनिल साह,दीप लाल साह,गौरव कनवाल,निशा बिष्ट, दीपिका बिष्ट,रवि कन्नौजिया, नमन बिष्ट, आदित्य बिष्ट ,अन्नू वोहरा,अम्बा दत्त उप्रेती सहित नगर निगम के कर्मचारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि,व्यापारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।