Shakti Samachar Online

डीजी डिस्क सिल्वर से अलंकृत एसएसपी अल्मोड़ा सहित चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवसमें पुलिस लाइन अल्मोड़ा में भव्य राष्ट्रीय एकता परेड का आयोजन किया गया।

अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण/सीआईडी की गरिमामयी उपस्थिति तथा चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता परेड आयोजित की गई। इस दौरान अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को ससम्मान जनरल सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

शपथ के माध्यम से सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के दौरान पुलिस विभाग में सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से अलंकृत अल्मोड़ा पुलिस के चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया—चंद्रशेखर घोडके – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा। श्री हयात सिंह – निरीक्षक यातायात, अल्मोड़ा। श्रीमती पुष्पा देवी – हेड कांस्टेबल, अल्मोड़ा।

भवान सिंह – हेड कांस्टेबल, अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह रावत ने प्रथम परेड कमांडर के रूप में परेड का नेतृत्व किया।

    पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    परेड के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर, नवनिर्मित भवनों, जवान बैरकों, व्यायामशाला, आरओ प्लांट, सीपीसी कैंटीन, राशन शॉप एवं क्वार्टर गार्द का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    जवान सम्मेलन

    पुलिस लाइन सभागार में जवान सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।
    इस दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं सुझावों से भी अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
    सम्मेलन का संचालन *सीओ रानीखेत भावना कैंथोला* द्वारा किया गया।

    राष्ट्रीय एकता दिवस के इस कार्यक्रम में जनपद अल्मोड़ा के समस्त उच्चाधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, संचार एवं अग्निशमन सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    error: Content is protected !!