Shakti Samachar Online

हर बच्चे का बचपन हम सबकी जिम्मेदारी जागरुकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मो.याकूब,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अल्मोड़ा, मती अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा को सुरक्षित बचपन अभियान ( A Pan india school Awareness Campaign) जागरुकता अभियान के तहत विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा, शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को नालसा ( बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं) मेरा बचपन मेरा अधिकार,बोलो बताओ बचाओ,के तहत योजना,2024, बच्चों के लिए कानूनी जानकारी,सुरक्षा,कानूनी सलाह,मानसिक उत्पीड़न,POCSO ( लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), 2012,यौन उत्पीड़न,बाल-विवाह निषेध,बाल -श्रम,बाल तस्करी, असुरक्षित स्पर्श,शिक्षा का अधिकार,समानता का अधिकार,बच्चों के कानूनी अधिकार,आत्म सुरक्षा,निःशुल्क कानूनी सहायता,पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112,साइबर सुरक्षा,साइबर सैल नंबर 1930,चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर,1098,आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया,विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिये गए एवं उक्त अभियान के पंफ्लेट वितरित किये गए। शिविरों में दिनेश परिहार चौकी इनचार्ज ,विद्यालयों के शिक्षकगण, व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!