एलपीजी सिलेंडर रिसाव से धधका भोजनालय, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
जलते सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर फायर यूनिट ने आग पर पाया काबू, आसपास की दुकानों को बचाया
Almora-आज दिनांक 16.07.2026 को समय 13:06 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि चौघानपाटा, अल्मोड़ा स्थित एक भोजनालय (दुकान) में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम तत्काल आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होना बताया गया। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया तथा आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
फायर सर्विस टीम ने बिना समय गंवाए मिनी फायर इंजन (MFE) से पम्पिंग कर होज पाइप के माध्यम से आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया। इस दौरान दुकान के भीतर मौजूद जलते हुए एलपीजी सिलेंडरों को अत्यंत सावधानी एवं सूझबूझ के साथ होजरील की सहायता से ठंडा कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही दुकान की लकड़ी की छत में फैल रही आग पर भी समय रहते प्रभावी नियंत्रण कर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया।
फायर यूनिट की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई के चलते आग को आसपास की अन्य दुकानों एवं भवनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन दल
FS DVR: विपिन बडोला
FM: प्रेम सिंह, श्याम लाल
WFM: आकांक्षा डसीला