श्री मंगल कलश यात्रा के साथ दुर्गामहोत्सव का आयोजन आरम्भ
अल्मोड़ा- जय माँ दुर्गामहोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर, अल्मोड़ा के 13वें दुर्गामहोत्सव का भव्य-दिव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।
श्री खूँटकूनी भॆरव मंदिर से सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एंव मातायें-बहिनों ने पारंपरिक वेशभूषा में माँ के जयकारों के उदघोष के साथ सम्मिलित हुये।
श्री मंगल कलश यात्रा के बाद मातारानी के दरबार में आचार्य पं सतीश चन्द्र जोशी एंव पं चन्द्रशेखर जोशी ने यजमान गीता जोशी एंव रमेश चन्द्र जोशी ऒर लता पन्त एंव पंकज पन्त के हाथों विधिवत् धर्म अनुष्ठान आरम्भ करते हुए श्री गणेश पूजन, श्री दीप पूजन, मात्रिका पूजन, श्री मंगल कलश स्थापना, माँ जगदम्बा मूर्ति स्थापना, शॆलपुत्री पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, नवदुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन एंव आरती के द्वारा लोक कल्याण की कामना करी।
कलश यात्रा में संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय समिति मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह मोनू, व्यवस्थापक नमित जोशी, सचिव विक्रम साह, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, पीयूष पाण्डेय, दीवान बिष्ट, गोपाल बिष्ट , पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद भूपेन्द्र जोशी, पार्षद ज्योति साह, पार्षद जगत तिवारी, कमलेश जोशी सहित समिति के अन्य सदस्य मॊजूद रहें।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चॊहान, पूर्व विधायक कॆलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्य मंत्री स्तर कुन्दन लटवाल एंव गोविन्द पिलख्वाल, रवि रॊतेला, मनोज जोशी , जगत भट्ट, नामित पार्षद कॆलाश गुरूरानी आदि उपस्थित रहें।