अल्मोड़ा की बेटी दिशा उप्रेती शर्मा ने जीता बेस्ट क्वीन टाइटल
अल्मोड़ा- राजधानी दिल्ली में आयोजित मिस एंड मिसेज भारत रॉयल 2026 का फाइनल हुआ। इसमें अल्मोड़ा की
बेटी जो वर्तमान में राजस्थान में रहती है। दिशा उप्रेती शर्मा ने बेस्ट क्वीन टाइटल का खिताब जीता इसके साथ ही विशेष टाइमलेस क्वीन का किताब भी हासिल किया 39 वर्षी दिशा नेशनल स्तर पर बैडमिंटन वेटलिफ्टर भी है। दिशा के 11 वर्षीय दो जुडुवा बच्चों की मां है।

बताते चले कि दिशा उप्रेती शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्व्यालय कुर्माचल स्कूल से हुई। इंटर के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान चली गई जहां से उन्होंने एमबीए किया। वे अपना खुद का बिजनेस चलाती है।चार बहनों में वे सबसे वे छोटी बहन है। दिशा के पिता प्रमोद उप्रेती विद्युत विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत हैं व माता शान्ता उप्रेती स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में शिक्षिका है।
उनकी इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा में हर्ष का माहौल है।