बमनस्वाल देवी मंदिर में अखंड रामायण कथा , भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के अन्दर ग्राम सभा बमनस्वाल के स्थानीय देवी मंदिर में दो दीवसीय अखंड रामायण कथा आयोजित हुई और समापन दिवस में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी काफी भक्तों की भीड़-भाड़ देखी गई जिसमें स्थानीय लोगों के साथ -साथ पड़ोसी गांवों के लोग भी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण करने के लिए अत्यधिक भक्तों की भीड़ उमड़ी ।कथा के संयोजन समस्त ग्राम वासीओ ने किया और कथा भंडारे में सरपंच नन्दा बल्लप भट्ट,बिशन दत्त भट्ट, भुवन चंद्र, उमेश सनवाल, पत्रकार दिनेश भट्ट,सोनू जोशी, महेश भट्ट, मोहन सनवाल, महामंत्री मोहन उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, गोपाल सनवाल, तारा दत्त भट्ट, गिरीश जोशी अन्य सभी ग्राम वासी उपस्थित थे।