रेडक्रॉस सोसाइटी के भवन का निर्माण शुरू,जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
अल्मोड़ा-मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अल्मोड़ा इकाई को अब अपना भवन मिलने जा रहा है। शुक्रवार को नगर में रेडक्रॉस सोसाइटी के भवन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर निगम के मेयर अजय वर्मा एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। लंबे समय से अपने भवन की आवश्यकता महसूस कर रही संस्था के लिए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।उल्लेखनीय है कि रेडक्रॉस सोसाइटी लंबे समय से अल्मोड़ा में मानव सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता, आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने, बीमार एवं असहाय लोगों की मदद, रक्तदान जागरूकता, पशु सेवा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। विषम परिस्थितियों में भी संस्था के सदस्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए तत्पर रहते हैं।अब तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के संचालन में भवन की कमी महसूस की जाती रही है। ऐसे में अपना भवन तैयार होने से संस्था को सेवा कार्यों के लिए स्थायी ठिकाना मिलेगा। यहां से जरूरतमंदों की सहायता, सेवा संबंधी गतिविधियों के समन्वय और भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि भवन निर्माण शुरू होना संस्था के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। यह भवन केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि मानव सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती देने का माध्यम बनेगा। इससे भविष्य में सेवा कार्यों का विस्तार करने तथा समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में सहूलियत होगी।भवन निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही अल्मोड़ा में रेडक्रॉस की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। संस्था को विश्वास है कि अपने भवन के माध्यम से मानव सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक एवं संगठित रूप दिया जा सकेगा।कार्यक्रम में अजय वर्मा महापौर,आशीष वर्मा चेयरमैन,विनीत बिष्ट सचिव,मनोज सनवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,डॉ रंजन तिवारी डिप्टी सीएमओ,लक्ष्मण सिंह भंडारी सहायक नगर आयुक्त, डॉ जे.सी.दुर्गापाल अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ,अमित साह मोनू यूथ चेयरमैन रेडक्रॉस,मनोज भंडारी मंटू सचिव यूथ रेडक्रॉस,अर्जुन बिष्ट उपाध्यक्ष यूथ रेडक्रॉस,अभिषेक जोशी उपसचिव यूथ रेडक्रॉस,रवि रौतेला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,पार्षद कुलदीप सिंह मेर, नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर सिंह,जगमोहन बिष्ट,जगत तिवारी,ललित मोहन जोशी,आनंद भोज,आशीष गुरुरानी,आचार्य ताराचंद्र जोशी,नंदा देवी पुजारी अतुल पांडे आदि लोग उपस्थित र।हे