वोट बचाओ देश बचाओ के तहत कांग्रेस ने राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन
अल्मोड़ा।भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से संबंधित उठ रहे गंभीर सवालों तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर आज अल्मोड़ा सहित जनपद यहित कई बलॉको में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को ज्ञानन सौपे गय। इसी क्रम में अल्मोडे में राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन को जिलाधिाकारी के माघ्यम से महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गये। जागेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, ओर सोमेश्वर मे ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने वहीं जागेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, ओर सोमेश्वर मे ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने आज एस डी एम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का निष्पक्षए पारदर्शी और विश्वसनीय होना अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों द्वारा समय.समय पर उठाए जा रहे सवालों का उचित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास बना रहे।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित उठाए गए प्रश्नों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए।मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार के संशोधन या नाम हटाने की प्रक्रिया में मतदाता को उचित सूचना एवं सुनवाई का अवसर दिया जाए।मतदाता सूची तैयार करने एवं संशोधित करने की प्रक्रिया में पारदर्शिताए जवाबदेही और विधिसम्मत प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों एवं आपत्तियों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाएंए जिससे जनता के बीच किसी प्रकार का भ्रम या अविश्वास पैदा न हो।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक मत की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम को दूर करने के लिए निर्वाचन संस्थाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रपति महोदया से मांग की कि उपरोक्त विषयों का संज्ञान लेते हुए संबंधित संस्थाओं को आवश्यक दिशा.निर्देश एवं उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए।कार्यक्रम मे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीवान राम नरेंद्र बनोला कैलाश आर्य कुंदन रौतेला विजय सेजरी प्रकाश खाती गणेश बजेटा, सुरेश बोरा ख्याली राम,केशर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे