Shakti Samachar Online

शक्ति के पूर्व संपादक स्व‌ कैलाश पाण्डेय की धर्म पत्नी ममता पाण्डे का निधन

अल्मोडा 16सितम्बर ‘शक्ति’ के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डेय की धर्मपत्नी ममता पाण्डेय के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। 78 वर्षीय ममता पाण्डेय का गत दिवस हल्द्वानी में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अपनी पुत्री निधि जोशी के साथ हल्द्वानी में रह रही थीं।
उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया, जहां उनके पुत्र निखिल पाण्डेय ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ममता पाण्डेय का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में यूनियन के प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, महासचिव दयानन्द कठैत,डॉ निर्मल‌ जोशी, शिवेन्द्र गोस्वामी दिनेश भट्ट, कमलेश कनवाल, रमेश जोशी, दीपक बिष्ट, संजय नयाल, मुकेश सक्टा, कमल पन्त, ललित भट्ट, अनिल सनवाल, एम.डी. खान, संजय अग्रवाल सहित अनेक पत्रकार एवं सदस्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!