Shakti Samachar Online

राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों में ‘सेवा संकल्प एवं विकसित भारत 2047’ पर प्रतियोगिताएं आयोजित, विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा मन

Almora-सत्यों (उत्तराखंड)। राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों में 28 सितंबर 2026 को ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताओं एवं एक बृहद विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।
दिन की शुरुआत निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें छात्रों ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने तथा सेवा भाव के महत्व पर अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए। अति-रोमांचक रही भाषण प्रतियोगिता में धर्मेंद्र सतवाल ने प्रथम, प्रियांशु तिवारी ने द्वितीय तथा मीनाक्षी सतवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी वाक्-पटुता का लोहा मनवाया। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर .वर्ग में दिया रावत खुशी राणा तथा अमन सतवाल द्वारा क्रमशः

प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया
चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग मै नेहा रावत पवन सेजवली अक्षत राणा ने स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में दिया रावत सुहानी राणा एवं राधा सतवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया
इसके साथ ही आयोजित बृहद विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए एक से बढ़कर एक कार्यशील मॉडलों (Working Models) का प्रस्तुतीकरण आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। अतिथियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिताओं के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजई छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वर्मा ने की। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्री दीवान सिंह सतवाल, पीटीए अध्यक्ष श्री भगवत सिंह सतवाल, ग्राम प्रधान श्रीमती कमला देवी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष श्री भीम सिंह सतवाल, संदीप चौधरी, सुशील पांडे, सौरभ पंत, बी.डी. पांडे, रिंकू नगरकोटी, सुनीता कपकोटी, कुसुम धोनी तथा गिरीश टमटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित रहे।
समारोह का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन प्रवक्ता विनोद कुमार राठौर द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों लमगड़ा अल्मोड़ा

error: Content is protected !!