वनस्पति विज्ञान के तत्त्वावधान में विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधी प्रशिक्षण दिया गया
Almora- यूकॉस्ट, देहरादून की टीम सोबन सिंह जीना परिसर में आई। टीम ने बी.एससी. प्रथम एवं बी.एससी, तृतीय सेमेटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को संबोधित किया। गणित विभाग के सभागार में संचालित हुए अपराह्न सत्र में कार्यक्रम के संयोजक डॉ बलवंत कुमार, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग के संयोजन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बी.एससी. प्रथम एवं बी.एससी, तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को यूकॉस्ट से जुड़े सौरभ जोशी (जूनियर एसोसिएट, हैंड्स ऑन साइंस) ने मेंटिमीटर, विज्ञान शाला, सी फ़ॉर स्टेप आदि को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की सहायता से पंजीकृत करते हुए उनके कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनके मांग के अनुरूप, शैक्षिक मार्गदर्शन किया जाता है। इन विशेषज्ञों में यू एस ए, कनाडा, जर्मनी आदि देशों के विशेषज्ञ परामर्श देते हैं।
इस कार्यक्रम में 160 स्नातक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम के संरक्षक परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य के लिए आवश्यक हैं और इनसे विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने संयोजक सहित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम से पूर्व संयोजक डॉ बलवंत कुमार ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया और धनी आर्या (कुलानुशासक) ने आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों को कराने की बात कही। ।
इस कार्यक्रम में डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ संदीप कुमार, डॉ रवींद्र कुमार, डॉ मंजुलता उपाध्याय, डॉ मीना, डॉ गौरव कर्नाटक, डॉ गिरिजा शंकर पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं शोधार्थी शामिल हुए।