Shakti Samachar Online

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन, मदन बिष्ट का पुतला दहन


अल्मोड़ा, 24 जून। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा चौघानपाटा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्मान में नारे लगाए तथा अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि देश की जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत और अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से सदैव विरोध करते रहेंगे।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। देश की बढ़ती प्रतिष्ठा और विकास से विपक्ष बौखलाहट में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियां कर रहा है। जनता ऐसे व्यवहार का उचित जवाब देने का कार्य करेगी।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज जोशी, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा , पूनम पालीवाल,
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, दीपा अधिकारी,आनंद कनवाल, रेडक्रॉस सोसायटी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,मनोज तिवारी,जगत तिवारी,आनन्द भोज जगदीश चौहान, गौरव भंडारी,जगमोहन बिष्ट,शुभम रौतेला ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष
राहुल कुमार,मोहित बिष्ट, दीपक भंडारी,त्रिलोक रावत, आशीष डोंगरा, कमल वर्मा, मुश्तमिक मलिक,चंदू पालीवाल,हरीश रावत, हेम भंडारीआदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!