हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पाताल देवी में शनिवार को आगामी “हर घर तिरंगा” अभियान, तिरंगा यात्रा एवं संगठन के अन्य कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक देवेंद्र नयाल, जिला प्रकोष्ठ संयोजक महिपाल बिष्ट सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि आगामी समय संगठन और चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत टोली बनाकर प्रत्येक घर तक पहुँचना है तथा सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक देवेंद्र नयाल ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सुनियोजित ढंग से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने अभियान की कार्ययोजना, जिम्मेदारियों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है। आज देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगामी चुनावों में भी जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि राष्ट्रहित और संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करें तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।”
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। अंत में सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं मनोनीत सभासदों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यकर्ता मनोज जोशी, रेखा आर्य, सौरभ वर्मा, सुनील बिष्ट, रेखा आर्या, मनीष जोशी, प्रदीप नगरकोटी, नरेंद्र आगरी, हरीश कनवाल,
धर्मवीर आर्य, राजा अली, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज भाकुनी, हरीश सिजवाली, जगदीश रावत,संदीप भोजक , कैलाश गुरुरानी, देवाशीष नेगी, रमेश नयाल, बलवंत रौतेला, सुनील कर्नाटक , मनोज तिवारी, बालम करायत, नरेंद्र बिष्ट , हरीश मेहरा , माधव सिंह बिष्ट, संजय राणा , संजय वर्मा, महेंद्र सिंह भैसोड़ा, श्याम पांडे, महेंद्र रावत, प्रीति गोस्वामी, ललित खोलिया, शिव सिंह नयाल, राहुल बिष्ट, बंशीधर भट्ट, जगदीश चौहान , महेंद्र बिष्ट, आनंद कनवाल, सुरेश जोशी, चमन मेहरा , रमेश धपोला , ललित तिवारी, दीपा बिष्ट, पूरन रावत, राजेंद्र जोशी, जगत तिवारी, बीना नयाल, कृष्ण बहादुर, अजीत पवार, जगमोहन बिष्ट, बिपिन बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।