जाली दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
Almora-दिनांक 04.11.2025 को उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनाकर द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि हिमांशु कुमार, अधीक्षण अभियन्ता प्रथम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर 19 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराते हुए क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फर्जी तरीके से ऋण प्राप्त किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में FIR नंबर- 94/2025 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों को शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में दिनांक-09.07.2026 कोअपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तलाश कर अथक प्रयासों के उपरांत वांछित अभियुक्त हिमांशु कुमार (31 वर्ष) को लोहाघाट, जनपद चम्पावत क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
विवेचना के दौरान मामले में धारा 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
हिमांशु कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र जसराम निवासी- दरकोट, पोस्ट- रॉथी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़।
पुलिस टीम
- उ0नि0 मनोज कुमार, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा
- कानि0 सुन्दर लाल बाराकोटी
- कानि0 सूरज कुमार