Shakti Samachar Online

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा तथा जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ,मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा भोजन में तेल की मात्रा कम करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अत्यधिक तेल का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, जबकि संतुलित एवं पौष्टिक भोजन स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए लोगों से स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी रसोई में तेल के सीमित उपयोग को अपनाएं तथा परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प का समर्थन करते हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में दीपा पांडे, ममता शाह, प्रीति रस्तोगी, मीरा बिष्ट, रेखा बिष्ट, दीपा अधिकारी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!