Shakti Samachar Online

पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़ के बीच अल्मोड़ा पुलिस की मुस्तैदी और व्यवस्थित प्रबंधन से श्रद्धालुओं को मिल रही है राहत

Almora-बढ़ती भीड़ एवं यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए जागेश्वर धाम क्षेत्र में शटल सेवा को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विनम्र व्यवहार के साथ शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी देकर लगातार मार्गदर्शन किया जा रहा है।
जागेश्वर धाम में तैनात पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जागेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए पुलिस की सहयोगात्मक, अनुशासित एवं जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

error: Content is protected !!