हिम शैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस का नमन
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ाद्वारा आज दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस बल के साथ देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विगत एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान सम्पूर्ण भारतवर्ष में शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के कुल 164 अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 01 कर्मी भी सम्मिलित हैं, के अमर बलिदान को याद करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। साथ ही, वीर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस स्मृति दिवस के महत्व एवं इसके ऐतिहासिक वृतांत से अवगत कराया गया। साथ ही, कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद उपनिरीक्षक स्व0 श्री विनोद कुमार के बलिदान को याद करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया गया।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत, सीएफओ श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों, चौकियों एवं फायर स्टेशनों में भी शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।