Shakti Samachar Online

दीपावली पर अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई खुशियां, गुम हुए मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद की साइबर सेल व एसओजी की टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल व एसओजी की टीम ने अथक प्रयासों एवं तकनीकी सहायता से दिल्ली, पंजाब, बिहार हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, नोएडा एवं बरेली सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आमजन के गुम हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 63 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9,45,000/- (नौ लाख पैंतालीस हजार रुपये) है।
को दीपावली के शुभ अवसर पर चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा*द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने पर वापस मिलने की उम्मीद खो चुके थे लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास कायम था। पुलिस ने हमारे खोये फोन बरामद कर पुलिस के प्रति हमारे विश्वास को और अधिक बढ़ाया हैं। सभी ने अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल व एसओजी टीम का आभार व्यक्त किया।

अपील-
मोबाइल खोने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते है। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, जिससे आपके मोबाइल को रिकवर करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जा सके।

error: Content is protected !!