कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाया खोया हुआ आईफोन 16, मोबाइल स्वामी के चेहरे पर लौटी मुस्कान
आज दिनांक 26.10.2026 को पोखरखाली, अल्मोड़ा निवासीआशीष बोरा को अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र में एक आईफोन 16 मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जिसे उनके द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में जमा कराया गया।
उक्त मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी की तलाश हेतु कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तत्परता से प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप मोबाइल स्वामी श्री मनीष चन्द्र जोशी, निवासी रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा का पता लगाया गया। इसके पश्चात मोबाइल स्वामी को कोतवाली अल्मोड़ा बुलाकर उनका खोया हुआ आईफोन 16 मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।